⚡ ब्रेकिंग News

आगामी कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम, बारावफात को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

आगामी कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम, बारावफात को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

केएमबी संवाददाता 
सुलतानपुर,27 जुलाई।जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम, बारावफात के दृष्टिगत जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) रत्नप्रतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भरत भूषण, समस्त एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त पूजा एवं शांति समितियां, धर्मगुरू सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा, चहल्लुम, बारावफात के दृष्टिगत थानावार समस्त तैयारियों जैसे- चिन्हित शिवालयों में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश, कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय तथा आवश्यकता के अनुसार विश्राम स्थलों की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। इसी प्रकार चहल्लुम व बारावफात के दृष्टिगत निकलने वाले जुलूस वाले मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कानून व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।   
 बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि श्रावण मास में जनपद के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख शिवधामों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी द्वारा बेलवाई धाम, शिवशंकर धाम, जनवारीनाथ धाम एवं सीताकुण्ड सहित सभी प्रमुख मंदिरों एवं कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग तथा आवश्यकता के अनुसार विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग एकीकृत समन्वय स्थापित कर आगामी कॉवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में शत-प्रतिशत योगदान दें। 
 जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों एवं प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त दवाओं, चिकित्सकीय टीमों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि एम्बुलेन्स 112 पर सर्पदंश आदि से निपटने हेतु पर्याप्त एन्टी वेनम का स्टाक रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त सीएचसी व पीएचसी पर सभी आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। उन्होंने समस्त एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि उपरोक्त सभी व्यवस्थाओं से स्वयं भी अवगत रहें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने, आबकारी विभाग को अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने, जिला पूर्ति विभाग को आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा परिवहन एवं यातायात विभाग को सुरक्षित एवं सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लॉ एण्ड आर्डर के दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा एवं जुलूस में प्रयुक्त होने वाले डीजे की ऊंचाई एवं चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे। उन्होंने समस्त एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि डी.जे. की अनुमति देते समय गाइडलाइन का पालन अवश्य करें तथा डी.जे. संचालकों को मानक के अनुरूप डी.जे. की ऊंचाई रखने हेतु निर्देशित करें। उन्होंने कॉवड़ यात्रियों हेतु रूट डायवर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाय।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...