⚡ ब्रेकिंग News

हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी का हुआ चयन

हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी का हुआ चयन

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। खेती किसानी में अपनी अलग पहचान बना चुके युवा किसान व कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी का क्षमता विकास प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। वह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।उत्तर प्रदेश से चयनित 11 युवा किसानों में कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी भी शामिल हैं। जनपद सुल्तानपुर के अखण्ड नगर विकास खण्ड के जय ज्ञान नगर उनुरखा गांव निवासी कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बना कर मशरूम, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, प्राकृतिक खेती,नर्सरी के साथ साथ किसानों को प्रशिक्षण भी देते हैं। उनके नवाचार को देखते हुए कृषि विभाग ने प्रशिक्षण के लिए उनका नाम नामित किया है। यह प्रशिक्षण संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के वर्ल्ड फूड फोरम-नेशनल चैप्टर इन इंडिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। देशभर से 150 युवा किसानों का चयन किया गया है जिन्हें तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला दो बैच हैदराबाद के मैनेज संस्थान में तथा तीसरा बैच गुजरात के आनंद कृषि विश्वविद्यालय स्थित एक्सटेंशन एजुकेशन इंस्टीट्यूट में होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अक्टूबर में इटली के रोम स्थित एफएओ मुख्यालय में आयोजित वर्ल्ड फूड फोरम-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिल सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...