⚡ ब्रेकिंग News

तिरंगा यात्रा की मण्डल कार्यशाला सम्पन्न, 12 अगस्त को भलुअनी मंडल में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा की मण्डल कार्यशाला सम्पन्न, 12 अगस्त को भलुअनी मंडल में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

केएमबी जयप्रकाश कुशवाहा
भलुअनी,देवरिया। हर घर, दुकान, मकान, प्रतिष्ठान, संस्थान पर अपने देश के मान सम्मान एवं समर्पण की भावना से प्रेरित होकर तिरंगा फहरे इस उद्देश्य से 12 अगस्त 2026को भलुअनी मण्डल मे तिरंगा यात्रा निकलेगी।
 उक्त बातें भलुअनी विकास खण्ड के सभागार मे आयोजित तिरंगा यात्रा के मण्डल कार्यशाला मे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र बतौर मुख्य अतिथि बताए। मिश्र जी ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा मे मजदूर, किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, कर्मचारी हर वर्ग को सम्मिलित किया जाय, जिससे लोगो मे देशप्रेम की भावना प्रगाढ हो।
 तिरंगा यात्रा के संयोजक अष्टभुजा श्रीवास्तव ने तिरंगा यात्रा की रुप रेखा बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 10-14 अगस्त तक चलेगा जिसमे लोगो से जन सम्पर्क, स्वतंत्रता संयोजक के आश्रित का सम्मान, स्मारक की सफाई एवं तिरंगा यात्रा सम्मिलित है। 14 को जिले की यात्रा निकलेगी जिसमे सभी जन प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।कार्यशाला की अध्यक्षता प्रणव दूबे तथा संचालन युगल किशोर तिवारी ने किया। कार्यशाला मे रामानंद सिंह,धनवंत सिंह, सौर्य सिंह, ओमप्रकाश यादव, गिरिजेश सिंह, हरिहर मद्धेशिया आदि सैकङो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...