⚡ ब्रेकिंग News

35 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 1718 मरीजों का उपचार

35 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 1718 मरीजों का उपचार

केएमबी संवाददाता
बलरामपुर। जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित 35 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में कुल 1718 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 721 पुरुष, 693 महिलाएं और 304 बच्चे शामिल रहे।
 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के माध्यम से लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रविवार को आयोजित मेलों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
निरीक्षण एवं मेले के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...