⚡ ब्रेकिंग News

बलरामपुर के नवनिर्मित घंटाघर अटल चौक का विधिवत लोकार्पण, जिले के विकास को मिली नई पहचान

बलरामपुर के नवनिर्मित घंटाघर अटल चौक का विधिवत लोकार्पण, जिले के विकास को मिली नई पहचान 

केएमबी संवाददाता
  बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के चौक बाजार में नवनिर्मित भव्य “घंटाघर-अटल चौक” का लोकार्पण रविवार को धार्मिक एवं गरिमामय वातावरण में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की प्रेरणा तथा नगरवासियों के सहयोग,स्नेह एवं आशीर्वाद से साकार हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य से नगर के सौंदर्यीकरण और विकास को नई गति मिली है।
घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण परमहंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज,देवीपाटन मंदिर,तुलसीपुर,सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों,संत-महात्माओं,व्यापारियों एवं नगरवासियों ने इस नवसृजित स्थल को बलरामपुर के विकास और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
नगर की बदलती तस्वीर का प्रतीक बना घंटाघर-अटल चौक
घंटाघर-अटल चौक केवल एक नवसृजित स्थल नहीं,बल्कि बलरामपुर की बदलती तस्वीर,विकास की नई दिशा और नगर के गौरवशाली भविष्य का प्रतीक बनकर सामने आया है। चौक के निर्माण से नगर की सुंदरता एवं सुव्यवस्था को नया स्वरूप मिला है। साथ ही,यह स्थल नगर की पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से बलरामपुर में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। घंटाघर-अटल चौक इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में निर्मित यह चौक आने वाले समय में शहर की विशिष्ट पहचान के रूप में स्थापित होगा।
संत-महात्माओं,जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की रही सहभागिता
लोकार्पण कार्यक्रम में संत सर्वेश जी महाराज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सौम्य अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,डी.पी. सिंह बैस,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य सहित सम्मानित सभासदगण,नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी,व्यापारिक बंधु,मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगरवासियों ने नवसृजित घंटाघर-अटल चौक के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कहा गया कि नगरवासियों के सहयोग,विश्वास और आशीर्वाद से बलरामपुर के विकास का कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण बलरामपुर के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह स्थल जहां नगर के सौंदर्य में वृद्धि करेगा,वहीं विकास,स्वच्छता,सुव्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के प्रति सामूहिक संकल्प को भी मजबूत करेगा।
“विकसित,स्वच्छ,सुंदर एवं सशक्त बलरामपुर — हमारा संकल्प, हमारी प्रतिबद्धता।”

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...