⚡ ब्रेकिंग News

आईना कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों ने बांधा समां

आईना कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों ने बांधा समां

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं गौरवपूर्ण अवसर पर ऑल इंडिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन (आईना) के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया* तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में लखनऊ की जानी-मानी शख्सियत मुरलीधर आहूजा, रॉयल कैफे के मालिक एवं समाजसेवी इमरान कुरैशी, सरफराज जाहिद और शबाब नूर ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के दिलों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया। देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर मुरलीधर आहूजा ने कहा कि हम लोग नए साल की खुशियां बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं और रात 12 बजे तक पूरा देश नए वर्ष के आने की खुशी में जश्न मनाता है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश की आजादी का सबसे गौरवपूर्ण दिन है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर करके देश को आजादी दिलाई, इसलिए इस दिन को भी उसी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह हम होली, ईद और दीपावली जैसे त्योहारों को पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं, उसी तरह 15 अगस्त को भी एक बड़े राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर हर घर, हर मोहल्ले और हर नागरिक का उत्सव बने। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है और स्वतंत्रता दिवस हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान तथा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और नई पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश के वीर सपूतों के बलिदान से परिचित कराया जाना चाहिए, ताकि उनके दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक मजबूत हो।
समारोह में आईना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा, संरक्षक डॉ. मोहम्मद कामरान, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत कौर, राष्ट्रीय सचिव एन. आलम (जनतंत्र प्राइम भारत), मोहम्मद जाहिद (मुंसिफ चैनल), प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह, आलोक निगम, मोहम्मद अतहर राजा, गौरव सोनकर, ज्ञानी त्रिवेदी, लाइक अहमद, अविनाश पांडे एडवोकेट सहित आईना परिवार के अनेक पदाधिकारी, पत्रकार एवं सदस्य मौजूद रहे।
सभी अतिथियों और आईना परिवार के सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों और आईना परिवार के सदस्यों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। देशभक्ति गीतों, तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अंत में सभी ने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ करते हुए एक स्वर में “जय हिन्द”, “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के उद्घोष किए।
🇮🇳 जय हिन्द!
🇮🇳 वन्दे मातरम्!

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...