प्रदेश सरकार ने दिया यूपी के रसोइयों को उपहार, मानदेय में वृद्धि एवं 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
केएमबी ब्यूरो अरविंद पसवान
पनियरा। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में रसोइयों के मानदेय में वृद्धि 2000 हजार से 3000 हजार एवं कैशलेस कार्ड के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 5 लाख तक इलाज की व्यवस्था तथा भारतीय स्टेट बैंक के एम०ओ०यू० के माध्यम से दो लाख रुपए तक के दुर्घटना बीमा की व्यवस्था साथ ही प्रत्येक वर्ष अंग वस्त्र हेतु 1000 रुपए देने की व्यवस्था माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में लागू किया गया। जिसका लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपद, तहसील व विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम करके उक्त सभी योजनाओं को सबके सम्मुख रखा गया। इसी के तहत विधानसभा पनियरा का कार्यक्रम ब्लॉक सभागार पनियरा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेन्द्र सिंह विधायक पनियरा व विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद प्रकाश शुक्ल ब्लॉक प्रमुख पनियरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक पनियरा व ब्लॉक परतावल की रसोइया व शिक्षक उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के उपरान्त मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने 10 रसोइयों को बढ़े हुए वेतन का डेमो चेक व कैशलेश कार्ड का डेमो कार्ड वितरण किए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी ने जो अपना सर्मथन और विश्वास देकर सरकार बनाई है उसका प्रतिफल आपको मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है, उसी के क्रम आज मा० मुख्यमंत्री जी ने आप सभी को रक्षाबंधन त्यौहार के पहले आप सभी को ये सौगात दिए हैं।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन शिव कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी परतावल पनियरा के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री बबलू यादव, मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, राजेश पाल, एआरपी अरबिन्द पाण्डेय, संजय शुक्ला, नोडल संकुल मो० अय्यूब अंसारी, नन्हकू प्रजापति, अरुण मौर्य, ब्लॉक मंत्री राजेश यादव, महेन्द्र चौहान, संजीत कुमार,ब्रजेन्द्र पटेल, पूजा शुक्ला, किरन सिंह, दिनेश पाण्डेय सहित ब्लॉक की रसोइया, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment