⚡ ब्रेकिंग News

जमीन पर बांस बांधने को लेकर विवाद, महिला व परिवार से मारपीट का आरोप

जमीन पर बांस बांधने को लेकर विवाद, महिला व परिवार से मारपीट का आरोप

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मजरे पन्हौना निवासी अवधेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय परसुराम ने अंशुमान पाण्डेय पुत्र धर्मेन्द्र पाण्डेय, गंगा प्रसाद पाण्डेय पुत्र देव नारायण पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, स्वास्तिक तिवारी पुत्र सदाशिव तिवारी, आशुतोष तिवारी, कंचन पाण्डेय पत्नी धर्मेन्द्र पाण्डेय, रमाकान्ती तिवारी पत्नी सदाशिव तिवारी और प्रतिभा पाण्डेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि महिला अपनी बैनामे की भूमि पर सुरक्षा के लिए बांस बांध रही थी। इसी दौरान विपक्षीगणों ने उसे रोकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर महिला और उसके परिवार के साथ लात-घूंसों, डंडों तथा लोहे के औजार से मारपीट किए जाने का आरोप है। महिला के पुत्र बृजेश को भी डंडों से पीटने की बात कही गई है।

महिला ने अपनी पुत्री दीपिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने, कपड़े फाड़ने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही पुत्री के मोबाइल में रखे 2,000 रुपये और महिला की कान की बाली छीनने का आरोप लगाया गया है।

महिला का आरोप है कि घटना की सूचना शिवरतनगंज थाने में देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उसने मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...