बसपा के इकलाैते विधायक उमाशंकर का दिल्ली में निधन, तीन बार जीती रसड़ा विधानसभा, बलिया में शोक की लहर
लखनऊ उत्तर प्रदेश के बलिया के रसड़ा बसपा विधायक उमा शंकर सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत की खबर लगते ही विधान सभा सहित जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह बसपा के एकलौते विधायक थे। बसपा के कद्दावर नेताओं में उमाशंकर सिंह गिनती होती थी।। रसड़ा विधान सभा में सामान्य सीट होने पर रसड़ा विधायक बने। उसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने। एक बार उनकी विधायकी एक पद पर रहते हुए दो लाभ लेने पर उनकी विधायकी खत्म हुईं थी। लेकिन पुनः विधायकी बहाल हो गई थीं। सर्व प्रथम 2012 में होने सामान्य सीट होने पर बसपा से बंपर वोट से चुनाव जीते। उसके बाद 2022 चुनाव में बसपा के एकलौते विधायक बन कर इतिहास लिखा था। 251 शादी कराने के बाद प्रदेश में चर्चा में विधायक उमाशंकर सिंह ने पुनः 351 जोड़ो की शादी कराकर विधान सभा सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बने। विधान क्षेत्र सहित जनपद के बाहर समाज सेवा में कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा शंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को उनके चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्राप्त हो।
बसपा सुप्रीमाे मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया- 'बलिया की रसड़ा सीट से समर्पित, ईमानदार और पूर्णतः पार्टी के प्रति निष्ठावान लोकप्रिय विधायक उमा शंकर सिंह के दीर्घकालीन बीमारी के इलाज के दौरान निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार के समान है और परिवार के सभी सदस्य मुझे बड़ी बहन की तरह सम्मान और आदर देते हैं। उनके पुत्र के साथ निरंतर संपर्क में रहने के दौरान ही मुझे उनके निधन की सूचना मिली। इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरी पार्टी उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, बल्कि इस स्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Post a Comment