⚡ ब्रेकिंग News

कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में व्याप्त भष्टाचार को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में व्याप्त भष्टाचार को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला
बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा तथा मांग की कि- रानी दुर्गावती गवर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा व राजकीय जिला अस्पताल में दोषपूर्ण जो भी समस्याएं हैं उनको तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में ऑपरेशन के पहले मरीज के परिजनों से 25-30 हजार की दवाएं व उपकरण बाहर से मंगवाएं जाते हैं और मोटा कमीशन बनाया जाता है, मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में नार्मल ओ पी डी में लगभग सभी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं।मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा के बहुत से डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक चला रहें हैं या निजी अस्पताल में बैठ रहें हैं, यह डॉक्टर व उनके दलाल मरीजों को मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा से बर्गलाकार मरीजों को प्राइवेट क्लिनिल में ले जाते हैं। मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में कई विभागों (सर्जरी, ईएनटी, पैथालॉजी, ह्रदयरोग ) के (विभाग के प्रमुख डॉक्टर्स) कभी नहीं आते हैं।मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल की इमरजेंसी लूट का अड्डा बनी हुई है, यहाँ से खुलेआम बाहर की दवाएं व जांचे लिखी जाती हैं। डाक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वाय, आशा बहुओं, दाई आदि दलालों के माध्यम से ब्लड बैंक बांदा में खून भी बेचा जाता है जो कि अवैध है व अपराध की श्रेणी में आता है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल लम्बे समय से कार्यवाहक प्रिंसिपल बने हुए हैं कृपया बाँदा मेडिकल कालेज में आयोग का प्रिंसिपल तैनात किया जाए। मेडिकल कालेज में डॉ मुकेश बंसल को कई विभागों का चार्ज दिया गया हैं खासकर भर्ती में भारी अनियमितता की शिकायते आ रहीं हैं इन पर लगाम लगायी जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि- उक्त दोषपूर्ण प्रमुख समस्याओं को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए सदैव के लिए रोकथाम व समाप्त करें।" इस अवसर पर उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बांदा जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गौरव सक्सेना, लालबाबू राजपूत शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...