⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया

उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए मिष्ठान वितरण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पर राष्ट्रगान के उपरान्त पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थिति अधि0/कर्मचरियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ दिलायी गई व सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन रामकृष्ण चतुर्वेदी सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर सुलतानपुर पुलिस के 30 अधिकारी/कर्मचारियों को पदक एवं प्रशंसा चिन्ह से किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, शौर्य एवं पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पदक एवं प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त पदक
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर सेवा अभिलेख के आधार पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा जनपद सुलतानपुर में नियुक्त 11 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” तथा 06 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 17 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भारत सरकार के पदकों से सम्मानित हुए।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त सम्मान
इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर जनपद के 04 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति प्रदान की गई, जिनमें— 01 पुलिसकर्मी को “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह,” 02 पुलिसकर्मियों को सेवा अभिलेख के आधार पर “रजत प्रशंसा चिन्ह”, 01 पुलिसकर्मी को शौर्य के आधार पर “रजत प्रशंसा चिन्ह”,प्रदान किया गया।
यूपी-112 मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र
इसके अतिरिक्त यूपी-112 मुख्यालय, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों एवं प्रभारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सुलतानपुर से संबंधित कुल 09 पीआरवी कर्मियों/प्रभारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं प्रभावी रिस्पॉन्स के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा सभी सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा में पदक एवं सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्य एवं राष्ट्रसेवा की भावना का सम्मान है। महोदया द्वारा कहा गया कि सम्मानित पुलिसकर्मियों की कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी पुलिसकर्मियों का आह्वान किया कि वे कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा पुलिस की गरिमा एवं आमजन के विश्वास को निरंतर मजबूत करें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...