⚡ ब्रेकिंग News

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन को आत्मरक्षा के प्रति किया जगरूक

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन को आत्मरक्षा के प्रति किया जगरूक
 
केएमबी ब्यूरो अरविंद पसवान
पनियरा(महराजगंज)। जिले के छह ब्लॉकों के ताइक्वांडों खिलाड़ियों ने रविवार को नगर में जागरूकता रैली निकाल आमजन को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही कलर ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट मेंं भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 
      नगर के संत साईं सैनिक जूनियर हाईस्कूल से पनियरा, नौतनवा, निचलौल,सिसवा, धानी एवं सदर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दुर्गा मंदिर चौराहे तक रैली निकाली। इसके बाद कलर बेल्ट टेस्ट कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि ताइक्वांडो खेल व आत्मसुरक्षा के रूप में अत्यंत सहायक है। खिलाड़ी आयोजन में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाएं। प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि आयोजन से क्षेत्र में ताइक्वांडो के विकास में मदद मिलेगी। संचालन रिजवान अहमद फैजी ने किया। 
इस दौरान 
     कार्यक्रम में प्रशिक्षक राहुल राय, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, आकाश, उत्सव शर्मा, फराज,रियाज अली,संजय, श्वेता,रिद्धि चौहान,जुबेर, अरशद, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार, पन्नेलाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...