⚡ ब्रेकिंग News

राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं का सांसद ने किया सम्मान: एच एस इंटर कॉलेज की पारुल ने हासिल किया प्रथम स्थान, फरहान खान द्वितीय और सिमरन रहीं तृतीय

राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं का सांसद ने किया सम्मान

एच एस इंटर कॉलेज की पारुल ने हासिल किया प्रथम स्थान, फरहान खान द्वितीय और सिमरन रहीं तृतीय

केएमबी खुर्शीद अहमद 
बाजार शुक्ल, अमेठी। एच.एस. इंटर कॉलेज जैनबगंज में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को रविवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी लेखन प्रतिभा, विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। मूल्यांकन के बाद पारुल ने प्रथम स्थान, फरहान खान ने द्वितीय स्थान तथा सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक महोदय को भी सम्मानस्वरूप दीवार घड़ी भेंट की गई। सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिवार में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। मंच पर मौजूद अतिथियों और शिक्षकों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। सांसद द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने से छात्रों में आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ा।
विद्यालय परिवार ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत होता है और वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...