⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में स्वास्थ्य विभाग की छपेमारी: झोला छाप डॉक्टरों पर शिकंजा, मेडिकल स्टोर के शटर डाउन

अमेठी में स्वास्थ्य विभाग की छपेमारी: झोला छाप डॉक्टरों पर शिकंजा, मेडिकल स्टोर के शटर डाउन

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की आड़ में कथित तौर पर मरीजों का इलाज करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुंशीगंज रोड से ककवा रोड तक कई प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 दुकानों/क्लीनिकों के शटर बंद करा दिए गए, जबकि 5 संचालकों को नोटिस थमाया गया।जांच के दौरान कथित रूप से मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित किए जाने और मरीजों का उपचार किए जाने के मामले सामने आए। कार्रवाई की भनक लगते ही संबंधित संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।छापेमारी के दौरान डॉ. नुरुल हसन, डॉ. तुफैल, अंसारी क्लीनिक के डॉ. नुरुल इस्लाम, दीपक मेडिकल स्टोर और ककवा रोड स्थित डॉ. गोपाल समेत कई प्रतिष्ठान जांच के घेरे में आए।सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि अवैध चिकित्सा प्रैक्टिस के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की आड़ में क्लीनिकल प्रैक्टिस करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ड्रग लाइसेंस के संभावित दुरुपयोग के मामलों में औषधि प्रशासन से भी वैधानिक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद कथित झोलाछाप डॉक्टरों और नियमों के विपरीत क्लीनिक संचालित करने वालों में खलबली मची है। संदेश साफ—मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाने वालों की अब खैर नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...