सरदार तजिंदर सिंह बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के दिल्ली प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने संगठन को दिल्ली में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सरदार तजिंदर सिंह जी को दिल्ली प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
सरदार तजिंदर सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। विशेष रूप से परिवहन क्षेत्र से जुड़े ड्राइवरों, वाहन मालिकों और अन्य लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सरदार तजिंदर सिंह जी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और नीतियों को दिल्ली के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना होगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों, गरीबों, वंचित वर्गों, युवाओं और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
सरदार तजिंदर सिंह जी ने कहा, “यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने और पूरी निष्ठा से जनता एवं संगठन की सेवा करने का प्रयास करूंगा।”
उनकी नियुक्ति पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि सरदार तजिंदर सिंह के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से दिल्ली प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरदार तजिंदर सिंह के नेतृत्व में संगठन को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार देने तथा जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाए जाएंगे।
Post a Comment