⚡ ब्रेकिंग News

नागपंचमी पर ससुराल आए युवक ने गोमिया ड्रेन में लगाई छलांग, एनडीआरफ टीम द्वारा तलाश जारी

नागपंचमी पर ससुराल आए युवक ने गोमिया ड्रेन में लगाई छलांग, एनडीआरफ टीम द्वारा तलाश जारी

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने मोहनगंज थाना क्षेत्र के अरियावा पुल से गोमिया ड्रेन नाले में छलांग लगा दी। अहमदाबाद से नागपंचमी के त्योहार पर ससुराल पहुंचे इस युवक का ससुरालीजनों से विवाद होने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। ग्रामीणों के अनुसार युवक किसी बीमारी से भी ग्रस्त था।
 नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण एनडीआरफ और विशेष गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ और प्रभारी निरीक्षक सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद है। इलाके में पिछले एक महीने के भीतर नहर और नाले में कूदने की यह लगभग छठी घटना है, जिससे ग्रामीणों में काफी चिंता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवक की तलाश का काम लगातार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...