⚡ ब्रेकिंग News

पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
तिलोई,अमेठी। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों का कहना है कि वे पंचायत स्तर पर शासन की विभिन्न डिजिटल, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन पंचायत भवनों में आज भी आवश्यक सुविधाओं और उपकरणों का अभाव है। ज्ञापन में पंचायत भवनों में आधारभूत सुविधाएं, पेयजल, शौचालय एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, लाइट, इनवर्टर, बैटरी, कुर्सियां, मेज एवं अलमारी की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई गई।
पंचायत सहायकों ने यह भी मांग की कि उनका मानदेय भुगतान प्रत्येक माह में समय से किया जाए और भुगतान प्रक्रिया पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव न हो। पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी से उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श पांडे, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुषमा एवं ब्लॉक महामंत्री विमलेश यादव ने किया। इनके साथ विनय कुमार, अमरेश, अशोक कुमार, सौरभ यादव, अमीनी शर्मा, पिंकी, रंजीत कुमार, वंदना सिंह, शैलेश कुमार, पूजा यादव, किरण, वीरेंद्र कुमार, शालिनी बाजपेयी, शांति एवं अर्चना यादव सहित अन्य पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...