⚡ ब्रेकिंग News

ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित, चाचा गंभीर घायल

ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित, चाचा गंभीर घायल

केएमबी शंभू नाथ दबे
देवरिया। गौरीबाजार ओवरब्रिज पर रविवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठेकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के रेवत झील गांव निवासी देव (14) पुत्र राधेश्याम प्रजापति के रूप में हुई है। देव अपने चाचा घनश्याम प्रजापति (40) पुत्र मुरारी प्रजापति के साथ बाइक से गौरीबाजार स्थित अपने बहनोई धर्मनाथ प्रजापति के घर जा रहा था। दोनों कौड़ीराम से रुद्रपुर होते हुए गौरीबाजार पहुंचे थे ।
ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आई बाइक
बताया गया है कि गौरीबाजार कस्बे के ओवरब्रिज पर चढ़ते समय घनश्याम आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। पीछे बैठा देव ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घनश्याम प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।
चालक ट्रक छोड़कर फरार
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल घनश्याम को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।देव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...