कादीपुर में सानवी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और निशुल्क चिकित्सा शिविर
कादीपुर, सुल्तानपुर। क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी है। अब बेहतर और अत्याधुनिक इलाज के लिए लखनऊ या बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कादीपुर के नारायण पारा, पावर हाउस से 250 मीटर आगे धौराप रोड पर *सानवी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर* का भव्य उद्घाटन किया गया।
हॉस्पिटल का उद्घाटन [मुख्य अतिथि डॉ0 राजेश गौतम सर्जन के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय जनता मौजूद रही।
हॉस्पिटल के संचालक ने बताया कि सानवी हॉस्पिटल में मरीजों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
*यहां मिलेंगी ये सुविधाएं:*
- 24 घंटे इमरजेंसी और एम्बुलेंस सेवा
- जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजी
- पथरी, पाइल्स की लेजर सर्जरी, दूरबीन विधि से ऑपरेशन
- घुटना प्रत्यारोपण, हड्डी रोग, गुप्त रोग
- अत्याधुनिक पैथोलॉजी, एक्स-रे, TVP, HSG
- फिजियोथेरेपी सेंटर
इस मौके पर Era's मेडिकल कॉलेज लखनऊ से प्रशिक्षित एवं चीन से शिक्षा प्राप्त प्रसिद्ध फिजिशियन व न्यूरोलॉजिस्ट *Dr. Rajanish Singh* ने कहा कि "हमारा लक्ष्य है कि कादीपुर और सुल्तानपुर की जनता को कम खर्च में विश्वस्तरीय इलाज मिले।"
इस उद्घाटन समारोह में जिले के तमाम डॉक्टर और छेत्र के लोग मौजूद रहे जिसमे आनन्द जायसवाल नगर पंचायत चेयरमैन कादीपुर ,श्री चन्द चंद्रकार, भगवानदीन मास्टर,डॉ0 राजपति,डॉ0युधिष्ठिर, डॉ0 रामभवन,डॉ0 विनोद कुमार,और तमाम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए लोगों ने हॉस्पिटल प्रबंधन को बधाई दी और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।
Post a Comment