⚡ ब्रेकिंग News

इन्हौना से दिल्ली जा रहे व्यक्ति की बस में मौत, परिजनों की तलाश

इन्हौना से दिल्ली जा रहे व्यक्ति की बस में मौत, परिजनों की तलाश

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। इन्हौना से दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति की रास्ते में बस के अंदर ही अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (54 वर्ष), निवासी पलिया पश्चिम, थाना कमरौली, जनपद अमेठी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार बस से इन्हौना से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और बस में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत बीमारी के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित जांच एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बस में सवार यात्रियों और संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में सामने आने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...