⚡ ब्रेकिंग News

पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद देवरिया पहुंचे अवध किशोर त्रिपाठी का भव्य स्वागत

पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद देवरिया पहुंचे अवध किशोर त्रिपाठी का भव्य स्वागत

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व प्राप्त करने के बाद आज अपने गृह जनपद देवभूमि देवरिया पहुंचे श्री अवध किशोर त्रिपाठी जी का पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत के दौरान अवध किशोर त्रिपाठी ने कहा कि “पूर्वांचल से जुड़े जो लोग दिल्ली में निवास करते हैं, उनके हर सुख-दुःख में मैं हमेशा खड़ा रहा हूँ और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा।” उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूर्वांचल के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर देवरिया के भारतीय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विंन्देश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संजीत नाथ त्रिपाठी, विरेन्द्र पान्डेय, नीरज सिंह, अमन शुक्ला, प्रवीण पाण्डेय, पूर्व जिला मंत्री राज दीक्षित, दुर्गेश पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, सूर्यांश कुशवाहा, इमरान खान, अमन यादव, सतवंत यादव, अभिषेक यादव, चमन सिंह, रूपेशमल, अरविंद गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...