⚡ ब्रेकिंग News

न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की कार्रवाई, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई

न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की कार्रवाई, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 अमेठी। न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के खिलाफ अमेठी पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कुर्की की कार्रवाई की। मामला अमेठी थाना क्षेत्र के दलशाहपुर मौजा के ग्राम सैदपुर का है।पुलिस-प्रशासन की टीम ने शीतला सिंह पुत्र हरिवंश सिंह के खिलाफ न्यायालय से जारी कुर्की आदेश के तहत कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।कार्रवाई से पहले पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर ढोल बजवाया और ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। इसके बाद भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...