अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का उद्देश्य- सर्वजन का सम्मान एवं सर्वजन का विकास
लखनऊ। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का उद्देश्य किसी एक जाति, धर्म या वर्ग की राजनीति करना नहीं, बल्कि हर भारतीय के सम्मान, अधिकार और विकास की आवाज़ बनना है। पार्टी का स्पष्ट विचार है कि समाज से जाति-पाति और भेदभाव की दीवारें टूटें, भाईचारा मजबूत हो और हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। शिक्षा सबके लिए सुलभ हो, युवाओं को रोजगार मिले, किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और आम जनता को महंगाई से राहत मिले।
अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था के पक्षधर हैं, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद और कमजोर परिवारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। हमारा संकल्प है कि राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि जनता का हित हो।
अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे ने हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए अपनी पार्टी की रीतियों एवं नीतियों को खुलकर सामने रखा और उन्होंने कहा कि "जाति-पात की करो विदाई, हम आपस में भाई-भाई।" सर्वजन का सम्मान ही हमारा एवं हमारी पार्टी का अभियान है।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा के चुनाव उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 403 विधानसभा में चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। हमारी पार्टी का दिन प्रतिदिन कारवां बढ़ रहा है और आने वाले चुनाव में यह कारवां अंजाम को बदल देगा।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी को आम जनमानस का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोगों के बीच में हमारी पार्टी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। आने वाले विधानसभा के चुनाव में हमारी पार्टी बड़ी संख्या में सीटें जीतकर आएगी और हम विश्वास करते हैं कि 2027 में हम सरकार बनाने की स्थिति में होंगे।
Post a Comment