⚡ ब्रेकिंग News

जगदीशपुर में बदहाल सड़कों और जलभराव का मुद्दा गरमाया, यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से मांगा समाधान

जगदीशपुर में बदहाल सड़कों और जलभराव का मुद्दा गरमाया, यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से मांगा समाधान

केएमबी खुर्शीद अहमद
जगदीशपुर, अमेठी। जगदीशपुर में कहीं सड़क गड्ढों में तब्दील है तो कहीं जलभराव ने राह रोक रखी है। इन समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यूथ कांग्रेस अमेठी के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद रेहान ने उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना को पत्र देकर क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की। पत्र में जामो रोड पर हुदा स्कूल के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढों का मामला उठाया गया है। इस मार्ग से विद्यार्थियों और ग्रामीणों का लगातार आवागमन होता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों की मुश्किल और बढ़ जाती है। इसी तरह लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर शांति मार्केट के पास सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा उठाते हुए मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की गई है। यह मार्ग व्यस्त होने के कारण खराब सड़क से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सिद्धियावां गांव में खड़ंजे पर जलभराव की समस्या के समाधान की भी मांग की गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। मोहम्मद रेहान ने एसडीएम से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर तीनों स्थानों का निरीक्षण कराने और प्राथमिकता के आधार पर सड़क व जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है। अब प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है—क्या इन समस्याओं से जल्द मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहत?

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...