समर्थकों के साथ उर्मिला सिंह ने थामा अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का दामन, बनाई गई महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
केएमबी विकास सिंह
लखनऊ। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का मूल विचार और संकल्प स्पष्ट है—जनता का हित, किसानों का सम्मान, युवाओं को रोजगार और महंगाई पर नियंत्रण। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिवादिता, किसानों के उत्पीड़न, बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनसरोकारों के विरुद्ध पार्टी लगातार विभिन्न जनपदों में आवाज बुलंद कर रही है और जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत है।
पार्टी के विचारों और जनहित के संघर्ष से प्रभावित होकर भाजपा लखनऊ की कर्मठ एवं होनहार कार्यकर्ता उर्मिला सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
इसी क्रम में भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए विकास प्रताप सिंह को सरोजनी नगर विधानसभा, लखनऊ का विधानसभा उपाध्यक्ष तथा एनसीपी छोड़कर पार्टी में आए प्रतापगढ़ निवासी आदर्श कुमार को जिला सचिव, प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई। वहीं आजमगढ़ के विजय बहादुर को जिला सचिव, आजमगढ़ नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राम तिवारी, प्रदेश सचिव सौरव तथा मनोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वास है कि आप सभी संगठन को मजबूत करते हुए सर्वजन के सम्मान, अधिकार और हितों की लड़ाई को और मजबूती देंगे।
जाति-पात की करो विदाई, हम आपस में भाई-भाई।
जनता का हित—हमारा संकल्प। ✊🇮🇳
Post a Comment