भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत
छिजारसी टोल प्लाजा पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, पुष्पमालाओं से किया स्वागत एवं अभिनंदन
धौलाना। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान के जनपद आगमन पर धौलाना विधानसभा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी साथियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने राम प्रताप सिंह चौहान जी को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने पार्टी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान का मार्गदर्शन संगठन के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से पश्चिम क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनसेवा से जोड़ने में निरंतर प्रेरणा मिलती है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर लगातार मजबूत हो रहा है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
राम प्रताप सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस दौरान धौलाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी साथियों सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Post a Comment