⚡ ब्रेकिंग News

वीर सिंह बने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के अयोध्या मंडल अध्यक्ष

वीर सिंह बने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के अयोध्या मंडल अध्यक्ष

किसानों, युवाओं और बेरोजगारों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प

केएमबी खुर्शीद अहमद
शुकुल बाजार,अमेठी। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जनपद अमेठी के विकासखंड शुकुल बाजार अंतर्गत मवैया रहमतगढ़ निवासी वीर सिंह को अयोध्या मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी की संस्तुति पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी ने वीर सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें अयोध्या मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष वीर सिंह की नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अयोध्या मंडल में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
नियुक्ति के बाद वीर सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बेरोजगारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के संगठनात्मक विस्तार के लिए मंडल के विभिन्न जनपदों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। वीर सिंह की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...