श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं फलाहार से हुआ जोरदार स्वागत
बाँदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर के बगल में शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान एवं फलाहार वितरित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य, धर्म, न्याय और कर्म का संदेश दिया। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बबेरू से विधायक माननीय विशंभर सिंह यादव,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, इमरान अली‘राजू’,पूर्व जिलाध्यक्ष मुमताज अली, प्रदीप सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। पंडाल में प्रमुख रूप से ओम नारायण त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव,जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, राजन चंदेल,प्रियांशु गुप्ता बोडे, जन्मेजय सिंह,पुत्तन सिंह,रवि दिवाकर,गौरव सिंह,मुश्ताक अहमद, बउआ परिहार,दिनेश यादव, लल्ला पाल प्रधान,जीतू यादव,अखिलेश पाल, रवि यादव,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
Post a Comment