शिक्षक दिवस पर बंद प्राथमिक विद्यालय को दोबारा शुरू कराने की मांग
अमेठी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों के विरोध में शिक्षक दिवस के अवसर पर अमेठी विधानसभा क्षेत्र में गोष्ठी आयोजित की गई। भेंटुआ ब्लॉक के पूरे झुल मुल का पुरवा सरैया मोहन स्थित प्राथमिक विद्यालय में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने गोष्ठी कर बंद विद्यालय को दोबारा शुरू कराने की मांग की। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए हैं, जिससे कमजोर और पीडीए समाज के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कमजोर वर्ग और पीडीए समाज के बच्चों की शिक्षा और अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर बंद किए गए विद्यालयों का संचालन दोबारा शुरू कर बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
Post a Comment