⚡ ब्रेकिंग News

अतिवृष्टि से बेसिक स्कूलों में जलभराव, धारूपुर के विद्यालयों में छत भी टपकी

अतिवृष्टि से बेसिक स्कूलों में जलभराव, धारूपुर के विद्यालयों में छत भी टपकी

केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकांश विद्यालयों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विकास क्षेत्र कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय धारूपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। विद्यालय परिसर में पानी भरने के साथ ही बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आ रही है। प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 78 छात्र-छात्राएं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 79 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में जलभराव और छत से पानी टपकने के कारण बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अभिभावकों एवं ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित होने के साथ बच्चों के फिसलने तथा अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय परिसर से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा जर्जर छत की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...