⚡ ब्रेकिंग News

22 वर्षों से नेत्र सेवा में जुटे गोपी बाजपेई, हजारों को लौटाई रोशनी

22 वर्षों से नेत्र सेवा में जुटे गोपी बाजपेई, हजारों को लौटाई रोशनी

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। कहते हैं आंखें न हों तो जीवन में अंधेरा छा जाता है। इसी सोच के साथ पिछले 22 वर्षों से लगातार नेत्र सेवा में जुटे विकासखंड सिंहपुर के उसरहा गांव के गोपी बाजपेई लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। गोपी बाजपेई लगातार वर्ष 2003 से नेत्र शिविर का आयोजन करवाते चले आ रहे हैं। आज वह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए अस्पताल तक पहुंचा रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार गोपी बाजपेई द्वारा अब तक 200 से अधिक निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन कराया जा चुका है, जिसमें 15 हजार से अधिक लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है। गांव-देहात में उनकी जागरूकता से सैकड़ों बुजुर्गों को समय पर इलाज मिलने से रोशनी लौट पाई है।
गोपी बाजपेई बताते हैं, "मैंने देखा था कि गांव में लोग आंखों की छोटी समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में रोशनी चली जाती है। बस तभी से ठाना कि जितना हो सके लोगों को जागरूक करूंगा और मदद करूंगा।" उनकी निरंतर सेवा भावना के चलते क्षेत्र में उन्हें आज "आंखों वाले गोपी भाई" के नाम से सम्मान के साथ जाना जाता है। बृहस्पतिवार के नेत्र शिविर में 85 मरीजों की जांच की गई जबकि 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इसके अलावा 20 जरूरतमंदों को नजर के चश्में वितरित किए गए। इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अमेठी से आये नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शिवम मिश्रा सहित अमर यादव, मंजू मौर्य, दिव्यांशी बाजपेई, प्रीती पाल और कल्पनाथ यादव ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। 
शिविर के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी गोपी बाजपेयी पिछले 22 वर्षों से लगातार नेत्र सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह प्रयास क्षेत्र में समाजसेवा की मिसाल बन रहा है। इस अवसर पर शिविर के सह-आयोजक अभिषेक बाजपेई, महादेव गुप्ता, अंकित त्रिपाठी, सज्जन त्रिपाठी और पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...