⚡ ब्रेकिंग News

दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने जगदीशपुर में किया फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने जगदीशपुर में किया फ्लैग मार्च

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। आगामी दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने प्रमुख मार्गों, दुर्गा पूजा पंडालों, मूर्ति स्थापना स्थलों तथा मूर्ति विसर्जन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंडाल क्षेत्रों में व्यवस्थाओं, सड़क की स्थिति, विद्युत पोलों की स्थिति तथा मार्गों पर अतिक्रमण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थलों की ड्रोन से भी निगरानी की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा अतिक्रमण हटाने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत का कार्य 11 अक्टूबर से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए, जिससे त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल को सतर्क रहने तथा प्रमुख स्थानों पर आवश्यक निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। प्रशासन एवं पुलिस आपसी समन्वय के साथ त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कार्य कर रहे हैं। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करने के साथ ही यह संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नितेश राज, थानाध्यक्ष जगदीशपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...