⚡ ब्रेकिंग News

एक दिवसीय शक्ति संचय अभियान में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न

एक दिवसीय शक्ति संचय अभियान में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था मानव जल कल्याण सेवा समिति बिछुआ ने सेक्टर क्रमांक 1 में बिछुआ में समिति कार्यालय में सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर के अंतर्गत ग्राम बिछुआ, गोनावाडी, गोनी, दांतला व ढोकलीकला की प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण आयोजन किया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक समन्वयक दीपक गेडाम जी द्वारा मां सरस्वती एवं वाल्मीकि जी के छायाचित्र पर फूलमाला एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकास खंड समन्वयक द्वारा म. प्र. जन अभियान का परिचय, उद्देश्य, लक्ष्य को बताते हुए समाज सेवी संगठन के रूप में समिति का निर्माण किया गया है जिसमें विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के आयोजक संस्था मानव जल कल्याण सेवा समिति के सचिव मनोज जैन द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को जल संरक्षण, नशा मुक्ति, एवं वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
परामर्शदाता लक्ष्मीधर महोरे द्वारा प्रस्फुटन समितियां का दस्तावेजीकरण बैठक पंजी, कार्यक्रम आय व्यय रजिस्टर, गतिविधि रजिस्टर तकनीकी ज्ञान प्रस्फुटन समितियों का स्वयंसेवी संगठन के रूप में उन्नयन कौशल के विभिन्न बिंदुओं को समझाया गया।
समिति सचिव मनोज जैन द्वारा बताया की प्रस्फुटन समिति गांव की वह इकाई है जो गांव लुप्त हो रही अनेक प्रतिभाएं हैं जिन्हें बाहर लाने में प्रस्फुटन समितिया मुख्य इकाई है जो उनकी प्रतिभाओं अनेक क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती। अपने अनुभव साझा कर फील्ड प्लान बनाने का अभ्यास भी कराया गया। सभी समिति सदस्यों ने अपने-अपने ग्रामों में नियमित बैठक एवं जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण में समिति समिति के सदस्य, मदन डिगरसे उपस्थित रहे जिन्हें ब्लॉक समन्वयक और समिति सचिव मनोज जैन के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में मानव जल कल्याण सेवा समिति द्वारा कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...