⚡ ब्रेकिंग News

तिलोई यूवराज मृगांकेश्वर शरण सिंह कोटवा फूड प्वाइजनिंग के सिकार मरीजो का हाल पूछने पहुंचे हस्पताल

तिलोई यूवराज मृगांकेश्वर शरण सिंह कोटवा फूड प्वाइजनिंग के सिकार मरीजो का हाल पूछने पहुंचे हस्पताल

केएमबी न्यूज़ अमेठी से खुर्शीद अहमद की रिपोर्ट
अमेठी जनपद तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटवा मे फूड प्वाइजनिंग प्रकरण मे दो सौ बेड हास्पिटल मे भर्ती फूड प्वाइजनिंग के सिकार हुए मरीजो का हाल जानने पहुचे तिलोई युवराज मृगांकेश्वर शरण सिंह बता दे की ग्राम कोटवा तिलोई अमेठी में फूड पॉइजनिंग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के उपरांत अस्पताल पहुंचकर युवराज मृगांकेश्वर शरण सिंह भर्ती मरीजों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें मिल रहे उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।संबंधित चिकित्सकों से भी बातचीत कर सभी प्रभावित मरीजों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ हमारी पूरी संवेदना है हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर-परिवार के बीच लौटें युवराज मृगांकेश्वर शरण सिंह के हास्पिटल पहुंचकर हाल चाल पूछने से मरीजो व परिवार जनोने खुसी जाहिर की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...