बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत 2 बच्चे रेस्क्यू
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) यूनिट ने बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु अभियान चलाया। शनिवार को टीम ने शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, रविशंकर निषाद व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Post a Comment