⚡ ब्रेकिंग News

देवरिया के लाल सत्यम मणि त्रिपाठी बने सेना में अफसर, परिवार की दूसरी पीढ़ी का का सैन्य सफर जारी

देवरिया के लाल सत्यम मणि त्रिपाठी बने सेना में अफसर, परिवार की दूसरी पीढ़ी का का सैन्य सफर जारी
 एडिशनल ब्यूरो मुकेश राव
देवरिया। जनपद के बरारी (बैतालपुर) गांव के एक और लाल ने भारतीय सेना में अफसर बनकर जिले का मान बढ़ाया है। सेवानिवृत्त नायब सूबेदार प्रवेश मणि के पुत्र सत्यम मणि त्रिपाठी ने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), गया से पासिंग आउट परेड के बाद सेना में कमीशन प्राप्त किया। शनिवार को गृह जनपद पहुंचने पर देवरिया स्टेशन से लेकर उनके गांव तक गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
पारिवारिक विरासत को बढ़ाया आगे
सत्यम का चयन सेना की EME (इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स) कोर में हुआ है। यह उनके परिवार के लिए दोहरी खुशी का विषय है, क्योंकि उनके पिता श्री प्रवेश मणि इसी कोर से सेवानिवृत्त हुए हैं। इतना ही नहीं, उनके बड़े पिता श्री रामप्रवेश मणि भी इसी कोर में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए। सत्यम ने अपनी तीसरी पीढ़ी के रूप में इस गौरवशाली परंपरा को जीवित रखा है।
शिक्षा और कठिन परिश्रम का परिणाम
सत्यम की प्रारंभिक शिक्षा सेंट स्टीफेंस स्कूल बैतालपुर से शुरू हुई। पिता की सैन्य पोस्टिंग के कारण उन्होंने कक्षा 2 से 5 तक आर्मी पब्लिक स्कूल सिकंदराबाद और 6 से 10वीं तक आर्मी पब्लिक स्कूल पठानकोट में पढ़ाई की। के.एल.एम इंटरनेशनल स्कूल पठानकोट से 12वीं करने के बाद उन्होंने विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU), बेलगावी, कर्नाटक से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री ली। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सेना की तैयारी शुरू की और दूसरे ही प्रयास में सफलता हासिल कर अफसर बनने का सपना पूरा किया।
जोरदार स्वागत से गूंजा गांव
बीते 7 मार्च को पासिंग आउट परेड के बाद कमीशन प्राप्त कर जब सत्यम रविवार को देवरिया स्टेशन पहुंचे, तो समर्थकों और परिजनों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। स्टेशन से बैतालपुर बाजार होते हुए उनके गांव बरारी तक एक स्वागत यात्रा निकाली गई। गांव में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में उनके चाचा व पूर्व ग्राम प्रधान अनिल मणि त्रिपाठी 'गुल्लू' ,सुयश मणि, सूर्यप्रकाश मणि, नारायण मणि, भरथ मणि, विनोद मणि, रमेश मणि, अजय पांडेय,धर्मेन्द्र कुमार, ऋषिकेश मणि, दीपक मणि, कपिलमुनि तिवारी, त्रिलोकी जायसवाल,प्रवीण दुबे,राजकुमार मद्धेशिया समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
"मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं उसी कोर का हिस्सा बना हूँ जिसमें मेरे पिता और बड़े पिता ने देश की सेवा की। युवाओं को बस लक्ष्य पर केंद्रित रहकर मेहनत करनी चाहिए।"
— लेफ्टिनेंट सत्यम मणि त्रिपाठी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...