⚡ ब्रेकिंग News

रुद्रपुर पुलिस ने छः आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट और डकैती के मामले का किया पर्दाफाश

रुद्रपुर पुलिस ने छः आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट और डकैती के मामले का किया पर्दाफाश

केएमबी अमरेश सिंह
  देवरिया। रविवार को रुद्रपुर पुलिस ने डकैती व लूट की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय व क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया गया की अभियुक्तों से डकैती/लूट का माल व घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल, 04 अवैध तमन्चा, 05 जिन्दा कारतूस व दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। रुद्रपुर नरायनपुर मार्ग पर ग्राम डहरौली बुजुर्ग के ओमकार नाथ साहनी के पेट्रोल पंप पर 28 फ़रवरी को दिनदहाड़े 6 नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन आकाश निषाद को असलहा दिखा करके 8400 सौ रूपये लूटकर फरार हो गए थे। इसी तरह की घटना 3 दिसंबर 25 को भी अभियुक्तों ने करहकोल के पास तिघरा खैरवा बंधे पर भी अंजाम दिया था, जब एक बाइक सवार को रोककर उसकी बाइक और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। दोनों घटनाओं में रुद्रपुर एवं एकौना थाने पर मुकदमा दर्ज था। कई दिनों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुलिस और एसओजी टीम अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिस बल ने रुद्रपुर डाला मार्ग पर लखनाघाट मोड़ से
गोलू यादव पुत्र जियावन यादव ग्राम गायघाट टोला रगरगंज, 
राजन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता ग्राम पिड़हनी,राहुल साहनी पुत्र संतराज साहनी सा0 गायघाट टोला रगरगंज,
शिवम सिंह पुत्र मोहन सिंह सा0 रामनगर डुमरी,रोशन यादव उर्फ छोटू पुत्र रामाकान्त सा0 डेरवा डुमरी, नितेश यादव पुत्र लालजी यादव सा0 रामनगर डुमरी सभी अभियुक्त थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर के रहने वाले है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...