⚡ ब्रेकिंग News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 51 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण, शेष के निस्तारण के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 51 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण, शेष के निस्तारण के निर्देश

केएमबी ब्यूरो
 सुलतानपुर 23 मार्च। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की उपस्थिति में तहसील बल्दीराय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने के निर्देश दिये गये।
 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...