विकास की ओर अग्रसरअमेठी, पर सीसी सड़क निर्माण मार्ग अधूरा, गिरकर चोटिल हो रही है जनता
अमेठी। स्थानीय राम लीला मैदान और एसडीएम कॉलोनी की जाने वाली सड़क पर जल भराव की समस्या थी। जल भराव की समस्या के निदान के लिए अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड अमेठी स्मृधि कुशवाहा ने सीसी सड़क का प्रस्ताव दो वर्ष पहले भेजा था। जिसमे तीन-तीन सीसी सड़क मार्ग निर्माण कार्य के साथ पटरी निर्माण कार्य का प्रस्ताव शैलेन्द्र कुमार अधिशाषी अधियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड इकाई अमेठी को भेजा। लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड इकाई अमेठी ने सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को भेजा। जिसे स्वीकृत मिलने मे दो साल बीत गए। लेकिन तीन मीटर सीसी सड़क मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ। परन्तु सीसी सड़क मार्ग निर्माण कार्य के लिए साथ बजट मिला। लेकिन पटरी निर्माण कार्य का बजट खारिज कर दिए। अब सड़क मार्ग पर पटरी ना होने पर राहगीर चोटिहिल हो रहे है। कई वाहन अनियन्त्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है।
अवर अभियन्ता का कहना है। कि जल भराव के पक्की सड़क मार्ग को सीसी सड़क मार्ग निर्माण कार्य के भेजा। लेकिन बजट मात्र सीसी सड़क का मिला। लेकिन पटरी के निर्माण के बजट नही मिला। पटरी क्षतिग्रस्त है।
अधिशाषी अधिशाषी लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड इकाई अमेठी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सीसी सड़क मार्ग निर्माण कार्य के लिए बजट मिला है। लेकिन सड़क की पटरी निर्माण के बजट शासन ने बजट नही दिए। अब बिकल्प कोई बनाया जायेगा।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार चतुर्वेदी ने प्रशासन और शासन से पटरी निर्माण की मांग किया है। जनहित प्रभावित हो रहा है।
आदर्श नगर पंचायत अमेठी अंजू कसौधन है। जिनके आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के समीप से सीसी सड़क गुजरती है। कथित भाजपा समर्थित बतायी जाती है। स्थानीय राम लीला समिति अमेठी अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहिर है। जो भाजपा समर्थित जिला पंचायत परिषद अमेठी के अध्यक्ष है।
एसडीएम अमेठी आशीष सिंह के आवास को सी सी सड़क जाती है। पुलिस उपाधीक्षक अमेठी मनोज कुमार मिश्र का आवास है। जो सीसी सड़क मार्ग से सरकारी आवास और आवासीय कॉलोनी पर लोगो का आवागमन है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार जनहित के मुददे पर उदासीन है। जनप्रतिनिधियों को भी नजरअंदाज कर रही है।
Post a Comment