⚡ ब्रेकिंग News

नवनीत मेहरा डेहरिया समाज धनोरा ब्लाक की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न

नवनीत मेहरा डेहरिया समाज धनोरा ब्लाक की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न

केएमबी संदीप डेहरिया
 सिवनी। नवनीत मेहरा डेहरिया समाज द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने एवं समाज को संगठित करने के उद्देश्य से लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। समाज की नियमावली के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में विकासखंड एवं जिला स्तर पर चुनाव आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठन के बाद धनौरा विकासखंड में भी समाज की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में जिला समिति के संरक्षक संतकुमार डहेरिया, जिला अध्यक्ष राजेश डहेरिया, सचिव विनोद डहेरिया, कोषाध्यक्ष जी.एस. चिरोंजे, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल डहेरिया, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक डहेरिया, युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश डहेरिया, रोजगार एवं उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष डहेरिया तथा सहसचिव मनोहर डहेरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में धनौरा ब्लॉक के वरिष्ठ समाजजन आदरणीय ददुआ डहेरिया (अमोली) भूतपूर्व अध्यक्ष लखन बेलिया, संरक्षक धनेसरी डहेरिया, तथा भूतपूर्व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष घनश्याम डहेरिया सहित लगभग 100–150 समाजजनों उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से अशोक डहेरिया को धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष, रविशंकर डहेरिया को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार डहेरिया को सचिव तथा हीरालाल डहेरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में युवा प्रकोष्ठ में झाम सिंह डहेरिया को ब्लॉक अध्यक्ष, छबिलाल डहेरिया को सचिव, सुनील डहेरिया को उपाध्यक्ष तथा दिनेश डहेरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संदीप डहेरिया को जिला युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रगतिशील बनेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...