⚡ ब्रेकिंग News

नवरात्रों के प्रथम दिन अमेठी सांसद ने सपरिवार किए मां अहोरवा के दर्शन

नवरात्रों के प्रथम दिन अमेठी सांसद ने सपरिवार किए मां अहोरवा के दर्शन

 केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। सांसद ने सपरिवार किया मां अहोरवा भवानी के दर्शन। नवरात्रों के प्रथम दिवस अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पत्नी सहित पांडव कालीन मां अहोरवा भवानी मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। माना जाता है कि लोकसभा अमेठी या विधान सभा तिलोई का रास्ता मां अहोरवा भवानी के दरबार से होकर गुजरता है। स्थानीय लोगों की मानें तो कोई भी तिलोई से विधायक बने या फिर अमेठी से सांसद बने उसे मां अहोरवा भवानी के दर्शन करने आना ही पड़ेगा। सांसद किशोरी लाल शर्मा के आने से सैकड़ों कांग्रेसी नेता स्वागत के लिए सिंहपुर पन्हौना पहुंचे। स्वागत करने कांग्रेसी नेता प्रदीप तिवारी, प्रभात द्विवेदी, दीपू शुक्ला, अजहरुल हक, कमलेश अग्निहोत्री, परमानंद मिश्रा, अभिषेक तिवारी, मुमताज अहमद, रवि बाजपेई, हरिनाम सिंह, अशोक सैनी, जिला पंचायत प्रत्याशी इरफान आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...