⚡ ब्रेकिंग News

सुल्तानपुर में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज़, ईद की तैयारियां पूरी

सुल्तानपुर में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज़, ईद की तैयारियां पूरी

केएमबी सुनील कुमार 

सुल्तानपुर। पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमा (अलविदा जुमे) की नमाज़ जिले भर में मुसलमानों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की। मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। अब जिले में ईदुल फितर को लेकर उत्साह चरम पर है। शनिवार को पूरे सुल्तानपुर जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन और कमेटियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शहर के प्रमुख स्थानों पर ईद की नमाज़ का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
शहर ईदगाह: सुबह 9:00 बजे, मौलाना अब्दुल लतीफ
मरकज मस्जिद: सुबह 8:30 बजे, मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी
जामिया इस्लामिया मदरसा: सुबह 8:00 बजे, मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी, बीवियां मस्जिद: सुबह 8:30 बजे, मौलाना कसीम कासमी
सेनानी बिहार मस्जिद: सुबह 7:45 बजे, मौलाना इजहार
झलियावा: सुबह 8:00 बजे
करौंदिया यादनगर मस्जिद: सुबह 8:00 बजे
इस्लाम ईदगाह: सुबह 7:30 बजे, मौलाना मकबूल कासमी
धाराएं ईदगाह: सुबह 7.45 बजे
मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने सभी मुसलमानों को ईदुल फितर की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद को शांति, सद्भाव और एकता के साथ मनाएं। ईद को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग खरीदारी में जुटे हैं, जिससे पूरे जिले में त्योहार का माहौल देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...