⚡ ब्रेकिंग News

गैस किल्लत पर सांसद किशोरी लाल शर्मा का बयान, बोले- ‘प्रधानमंत्री इसे युद्धकाल घोषित करें

गैस किल्लत पर सांसद किशोरी लाल शर्मा का बयान, बोले- ‘प्रधानमंत्री इसे युद्धकाल घोषित करें

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने देश में बढ़ती गैस किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति गंभीर है और यदि वास्तव में गैस की कमी है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसे ‘युद्धकाल’ घोषित करते हुए देश को संबोधित करना चाहिए।
सांसद शर्मा ने कहा कि अमेठी प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और आम जनता से संवाद किया, जहां गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर व्यापक असंतोष देखने को मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें क्यों लग रही हैं और उपभोक्ताओं को 20–25 दिन बाद सिलेंडर बुकिंग की बात क्यों कही जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं और जनता की समस्याओं को सामने ला रहे हैं। शर्मा के अनुसार, सरकार को इस विषय पर पारदर्शिता बरतनी चाहिए और विपक्ष को विश्वास में लेना चाहिए, ताकि स्थिति का समाधान मिलकर निकाला जा सके।सांसद ने सुझाव दिया कि यदि वास्तव में गैस संकट की स्थिति है, तो सरकार को जनता को स्पष्ट रूप से जानकारी देनी चाहिए और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए, जिससे लोगों में भ्रम और भय की स्थिति न बने। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोलियम मंत्री के बयान के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात सामान्य नहीं दिख रहे हैं।शर्मा ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि इस प्रकार की परिस्थितियों में जनता में असुरक्षा और चिंता का माहौल बनता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...