⚡ ब्रेकिंग News

नवरात्रि के अवसर पर “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


नवरात्रि के अवसर पर “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

केएमबी ब्यूरो
 सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद सुलतापुर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 20.03.2026 को श्रीमती चारु निगम पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जन चौपाल आयोजित किए गए।*अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...