⚡ ब्रेकिंग News

जानिए आज का राशिफल जतिषाचार्य प्रफुल्ल बी मिश्र (जन्मकडली, अंकशास्त्र, तंत्रशास्त्र एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ) के साथ

जानिए आज का राशिफल जतिषाचार्य प्रफुल्ल बी मिश्र (जन्मकडली, अंकशास्त्र, तंत्रशास्त्र एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ) के साथ 
दिनांक 21/03/2026 (शनिवार )का राशिफल:-
मेष राशि:-(Aries)
भाग्योदय का समय है। किसी बदलाव की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर आपसी बातचीत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे।दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। आपका गुस्सा और जल्दबाजी कई बार आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। कुछ समय आत्ममंथन में भी लगाएं।इलेक्ट्रॉनिक आइटम से जुड़े कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। आफिस की फाइलों और कागजात को व्यवस्थित रखने में आपको खुद ही ध्यान देना होगा।बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद घर पर बना रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा का योग भी बन सकता है।
मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखना जरूरी है। बुखार और बदन दर्द जैसी परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली अंक- 9
आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर में ताजे फूल अर्पित करें।

वृष राशि:- (Taurus)
आज का दिन सतर्कता से चलने का है। यही सावधानी आपको किसी परेशानी से बचाएगी। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखें। अनुभवी लोगों का साथ आपको नई दिशा देगा। गुस्से और जिद पर काबू रखें। भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी से संबंधों में खटास आ सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाएं।कारोबार को लेकर एक के बाद एक परेशानी आ सकती है, लेकिन उनके हल भी मिलते रहेंगे। विस्तार की कोई योजना बन रही है, तो अभी थोड़ा इंतजार करें।जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। 
भाग्यशाली अंक- 3
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

मिथुन राशि:- (Gemini)
फाइनेंस से जुड़े काम समय पर पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों का परिवार के साथ कोई प्रोग्राम बन सकता है।बहुत अधिक काम की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। युवा वर्ग गलत आदतों और गलत संगति से दूर रहे, नहीं तो किसी उपलब्धि से हाथ धो बैठेंगे।कारोबार में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बनाए रखेगी। आय के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी।परिवारजनों के साथ मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा कर सकती है।मौसम की वजह से गले में दर्द, खांसी और जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। 
भाग्यशाली अंक- 4
आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।

कर्क राशि:- (Cancer) 
अच्छे अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक्टिव रहें। नई जानकारियां हासिल करने में रुचि रहेगी, जिससे आपकी नॉलेज और व्यक्तित्व दोनों में निखार आएगा। कहीं पैसा फंसा है, तो उसकी वसूली संभव है।रिश्तेदारों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें और छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। गुस्से और आवेश पर काबू रखने से शांति बनी रहेगी।
व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कारोबारी पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आफिस में टीम बनाकर काम करना फायदेमंद रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात खुशी देगी।कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
भाग्यशाली अंक- 2
आज का उपाय: चंद्र देव की पूजा करें।

सिंह राशि:- (Leo) 
मित्रों और संबंधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान मन को प्रसन्न रखेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं के लिए शॉपिंग होगी और खर्च का ज्यादा असर महसूस नहीं होगा। दोपहर बाद कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो आपकी तरक्की में सहायक रहेगी।घर की कोई अहम बात बाहर जा सकती है। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। नकारात्मक होने के बजाय हालात का सामना करें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें।कारोबार की व्यवस्था में बदलाव लाने के प्रयास तेज होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताना आपसी प्रेम बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान और नींद न आने की समस्या बढ़ सकती है। 
भाग्यशाली अंक- 2
आज का उपाय: सूर्य देव को नमस्कार करें।

कन्या राशि: - (Virgo) 
आज किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से कोई रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। इससे आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आएगा। युवाओं को करियर से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिल सकता है।अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। बहुत अधिक प्रैक्टिकल होना भी संबंध बिगाड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर व्यस्तता रहेगी। इस वजह से अपने काम टालने पड़ें, तो चिंता न करें।साझेदारी में काम करने से पहले पूरा सोच-विचार करें। फाइनेंस से जुड़ी किसी भी गतिविधि में बहुत सावधानी की जरूरत है। अपने काम को गंभीरता और जिम्मेदारी से पूरा करना कार्यक्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखेगा।घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है।इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए योग और प्राणायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक- 5
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

तुला राशि:-(Libra) 
किसी करीबी संबंधी के आने जैसी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई पारिवारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास कमजोर न पड़ने दें। धार्मिक काम के नाम पर कोई आपसे पैसे ऐंठ सकता है।तरक्की पाने के लिए संपर्क पार्टियों के साथ तालमेल बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों को और मजबूत करने की जरूरत है। आफिस की फाइलें और दस्तावेज पूरी तरह व्यवस्थित रखें।प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।थकान और प्रदूषण की वजह से सिरदर्द, ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी बढ़ सकती है। 
भाग्यशाली अंक- 4
आज का उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि:-(Scorpio) 
सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। अगर कोई पारिवारिक मामला उलझा है, तो आज उसका समाधान निकल सकता है।अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। माता-पिता या उनके समान किसी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज न करें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय खराब करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।कारोबार में चल रही बाधाएं दूर होंगी। शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन फाइनेंस को लेकर किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था ठीक रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें।
भाग्यशाली अंक- 6
आज का उपाय: गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

धनु राशि :- (Sagittarius) 
आज किसी भी काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिल सकता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहेंगे। कोई समस्या हो, तो परिवार के साथ साझा करें, समाधान मिलेगा।गुस्सा और लापरवाही जैसी कमियों में सुधार लाएं। दूसरों की वजह से आर्थिक नुकसान की आशंका भी है।व्यवसाय में फाइनेंस से जुड़े फैसले लेने का समय अनुकूल है। लेकिन कोई नया काम आज टालें और निवेश से भी बचें। महिला वर्ग को करियर में लाभ की स्थिति रहेगी। सरकारी नौकरी वाले आफिस में किसी से वाद-विवाद में न पड़ें।करीबी लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।अधिक काम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी।
भाग्यशाली अंक- 9
आज का उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

मकर राशि:-  (Capricorn) 
प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। कोई नई मित्रता भी विकसित हो सकती है। घर के रखरखाव से जुड़ी योजना में परिवार का सहयोग मिलेगा।किसी भी विपरीत स्थिति में आत्मबल मजबूत रखें। किसी अहम मुद्दे पर फैसला लेते समय घर के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उच्च शिक्षा पाने वाले विद्यार्थी अपने सीनियर के साथ संबंध खराब न करें।निजी तनाव का असर अपने व्यवसाय और करियर पर न पड़ने दें। समय पर आर्डर पूरा करने से बाजार में आपकी साख मजबूत होगी। कोई नया फैसला लेने से पहले उचित मार्गदर्शन जरूरी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।
दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के माहौल को खुश रखेगा।मौसम की वजह से गले और छाती में कफ और खांसी जैसा इंफेक्शन बढ़ सकता है।
 भाग्यशाली अंक- 5
आज का उपाय: शनिदेव को काले तिल अर्पित करें।

कुंभ राशि:- (Aquarius) 
कुछ अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको सकारात्मक अनुभव और सीख मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी काम को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। घर की किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी हो सकती है।कोई परेशानी आ सकती है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना ठीक रहेगा। आज किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि निभाना कठिन हो सकता है। युवा वर्ग भविष्य को लेकर तनाव में रह सकता है, लेकिन यह समय प्रयास करने का है।प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में कोई भी डील बहुत सोच-समझकर करें।इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में कोई आफिशियल यात्रा लाभदायक रहेगी। आफिस की राजनीति से दूर रहें।अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात तनाव दूर कर सकती है।नियमित एक्सरसाइज और योग करते रहें।
भाग्यशाली अंक- 3
आज का उपाय: गरीबों को भोजन का दान करें।

मीन राशि :- (Pisces) 
दिन सुखद रहेगा। कुछ फायदेमंद मौके मिलेंगे, लेकिन उनका सही इस्तेमाल आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। गुस्से पर काबू रखें और शांत तरीके से काम लें, हालात जल्दी ठीक हो जाएंगे। बच्चों का मार्गदर्शन करना भी आपकी जिम्मेदारी है।कारोबार में कोई रुका काम शुरू होने से तरक्की की संभावना बनेगी। पिछले कुछ समय से चल रही बाधाएं भी दूर होंगी। युवाओं को मनमाफिक नतीजे न मिलने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है, लेकिन मेहनत जारी रखें, हालात जल्द बेहतर होंगे।परिवारजनों के साथ घूमने-फिरने में सुखद समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, मान-हानि की आशंका है।गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है, इसलिए ज्यादा सावधानी रखें। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
भाग्यशाली अंक- 1
आज का उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

आचार्य प्रफुल्ल बी मिश्रा ( ज्योतिषाचार्य )
9554504430

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...