ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास मनाया जा रहा है
देवरिया। खुखुन्दू क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर सुबह 7:30 बजे से 9:00 तक ईद उल फितर की नमाज पढ़ी गई। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के सभी गांव पर ईद उल फितर की नमाज पढ़ी गई। शाम को चांद देखने के बाद ईद का धूम सवार हो गया और ईद की खरीदारी बाजारों में और तेज हो गयी। सुबह उठते ही अपने गांव के मस्जिदों में फजर का नमाज पढ़े। ईद की तैयारी शुरू कर दी, उसके बाद अपने निकटतम ईदगाहों में सुबह 7:30 से लेकर 9:00 बजे तक ईद उल फितर की नमाज पढ़ी गई। जिसमें सुकरौली स्थित ईदगाह में सुकरौली, आशिक जैतपुरा, आशिक सिसवार, खिरासर, भटहर, खुखुन्दू के रोजेदारों ने और मुसलमान ने ईद उल फितर की नमाज दो शिफ्ट में पढी। पहले शिफ्ट में हाफिज मिनहाज ने इमामत करते हुए ईद उल फितर की नमाज पढ़ाई। मजे की बात यह रहेगी ज्योही ईद की नमाज के लिए नियत की गई कुदरत बारिश होने लगी। दूसरे शिफ्ट में ठीक आधे घंटे बाद इसी स्थान पर भटहर जामा मस्जिद की इमाम हाफिज शोएब अख्तर, डुमरिया लाला मस्जिद में इमाम अहमद अटारी मोहम्मद शफी अहमद अत्तारी ने नमाज पढ़ाई।
इस प्रकार नरौली खेम ईदगाह पर नरौली खेम, बसडिला, नरौली संग्राम तेनुआ में तेनुआ, मरहवा में मरहवा और बड़ी रारि में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी।
इस ईद की खुशी में खुर्शीद अहमद, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लियाकत अहमद,, इब्राहिम, अजीमुल्लाह, मोहम्मद मकसूद, निजामुद्दीन, सिराज अहमद, महबूब, मोहम्मद इकबाल, शाकिर अली, हाफिज मुबारक हुसैन, तबारक अली, जबर अली, गफ्फार अली, डॉक्टर नसीर अहमद, सदिक अहमद, रफीक लारी, नूर आलम, सदरे आलम, शमशाद अहमद, अब्दुल गफ्फार, अब्दुल्ला, बसीर अहमद, अब्दुल कलाम आजाद, मुमताज अहमद, अकबर अली, इरशाद अहमद, मुमताज अंसारी, मुमताज मंसूरी, जैनुल अंसारी, मसीर आलम, मनसफ आलम उर्फ गोलू आदि वरिष्टों की गरिमा में उपस्थिति रही।
Post a Comment