किसान समस्याओं के निस्तारण न होने से भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक में आक्रोशित दिखे किसान नेता
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक गौरी शंकर पांडे जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लम्भुआ तहसील परिसर में संपन्न हुई जिसमें पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। आज तक किसी भी विभाग द्वारा किस समस्या का निस्तारण न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा एवं उप जिलाधिकारी लंभुआ के पेशकार द्वारा किसानों की मुकदमे की फाइल में हेरा फेरी करने को लेकर एवं कानून को द्वारा धारा 24 की फाइल में गलत पैमाइश को लेकर किसानों में भरी आक्रोश व्याप्त रहा। सर्व सहमति से किसानों ने निर्णय लिया है कि यदि 31 तारीख तक भ्रष्ट कानूनगो एवं पेशकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती हैं एवं पूर्व में दिए गए मांगपत्र का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर नहीं किया जाता है तो संगठन 1 अप्रैल 2026 को लंभुआ तहसील परिसर में पंचायत लगाकर आर पार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की स्वयं की होगी। बैठक में प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, गौरीशंकर पांडे जिलाध्यक्ष, राज नारायण तिवारी जिला उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र दुबे जिला उपाध्यक्ष, अरविंद उपाध्याय तहसील उपाध्यक्ष, अवधेश मिश्रा तहसील संगठन मंत्री, अनिल वर्मा ब्लाक अध्यक्ष भदैया, विष्णु मिश्रा ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष भदैया, करीम खान ब्लॉक अध्यक्ष लम्भुआ, गौरी शंकर मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष पी पी कमैचा, वंश राज मौर्य, सुनील यादव, राजेश कुमारी पांडे, सरिता सिंह, किरन गौतम, प्रमिला सरोज, वंदना सरोज, गीता, वर्षा सिंह आदि सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post a Comment