⚡ ब्रेकिंग News

सपा नेता ने अवध सम्राट महाराजा बिजली पासी की मूर्ति का किया अनावरण

सपा नेता ने अवध सम्राट महाराजा बिजली पासी की मूर्ति का किया अनावरण

केएमबी विनय कुमार
रायबरेली। महाराजा बिजली पासी की मूर्ति का सपा नेता ने अनावरण किया। एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता देवेन्द्र भीमराज और राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत ने शिरकत की। इस अवसर पर देवेन्द्र भीमराज ने कहा कि महाराजा बिजली पासी ने 12वीं शताब्दी में तलवार के दम पर अपनी युद्ध कुशल रणनीति से अवध पर शासन किया था। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज को शासन सत्ता में पहुंचने के लिए बाबा साहब के बने हुए संविधान पर चलकर कलम के युग में कलम उठाकर अपने वोट के अधिकारों के दम पर शासन सत्ता में पहुंचा जा सकता है, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। इस अवसर पर बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, देवा रावत बहुजन आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुशील पासी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव, देशराज पासी, मोहम्मद मुस्लिम पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तिलोई, एडवोकेट भूपेश प्रताप सरोज, इंजी. उमेश रावत, राजकुमार आजाद, रिंकू अंबेडकर, खुशीराम हिट्टी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह कार्यक्रम महाराजा बिजली पासी अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में उमाशंकर उर्फ "लल्लन सिंह पासी" के संयोजन में ग्राम निहाल खेड़ा, सूरजपुर, पोस्ट देहली, ब्लॉक शिवगढ़ विधानसभा बछरावां रायबरेली में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...