⚡ ब्रेकिंग News

सुरौली पुलिस ने चोरी की माल बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सुरौली पुलिस ने चोरी की माल बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय 
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में थाना सुरौली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुर्ना नाला उसरा बाजार के पास से 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः विवेक यादव पुत्र श्रीकान्त यादव सा0 नकटापार थाना सुरौली जनपद देवरिया, दिवाकर गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता सा0 जोकहा खास थाना सुरौली जनपद देवरिया, आनन्द निषाद पुत्र अर्जुन निषाद सा0 तिवई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया व मनीष यादव पुत्र यमुना यादव निवासी जाफराबाद थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को तीन चोरी की मोटर साइकिलें क्रमशः स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट यूपी 52एपी 5145 सही नंबर यूपी 52बीपी 6054, स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट यूपी 52B एक्स 2689 सही नंबर यूपी 57 बीसी 3790 व सुपर स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट बीआर 29एएच 1270 सही नंबर यूपी 52बीएफ 8270 , 05 चोरी की मोबाइल व चोरी के 4230/-रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्त आनन्द निषाद उपरोक्त की मोटर साइकिल की दुकान से 02 अन्य चोरी की मोटर साइकिले क्रमशः बजाज पल्सर यूपी 52 बी क्यू 7412 व हीरो स्प्लेण्डर यूपी 52सीबी7479 बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना सुरौली पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 2(30), 317(2),317(4), 317(5),341, 112 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...