थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना दिवस
तिलोई,अमेठी। महीने के दूसरे शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। शिवरतनगंज थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन हुआ। पूरे थाना दिवस के दौरान तीन शिकायतें आईं जिनमें दो शिकायतों को राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से सुलझा लिया गया जबकि तीसरी घरेलू विवाद और आपसी बंटवारे की थी जिसके समाधान के लिए थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने प्रशासनिक टीम गठित कर उचित निर्देश दिए। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को आने वाले त्यौहारों को आपसी प्रेम और भाईचारे से निपटाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए होती है पुलिस हमेशा लोगों के सहयोग की अपेक्षा रखती है। लोगों को पुलिस प्रशासन से डरना नहीं चाहिए बल्कि जो भी सत्य बात हो सबूत के साथ शेयर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाना जनता का होता है जनता को चाहिए कि थाना परिसर को सजाकर संवारकर रखें इसके लिए जनता चाहे तो फल-फूल आदि के पौधे लाकर थाना परिसर में रोपित कर सकती है। मौके पर राजस्व उपस्थित राजस्व निरीक्षक सुशील शुक्ला ने लोगों को बताया कि शासन प्रशासन जनता की सुविधा के लिए होते हैं। जनता को क्षेत्रीय लेखपाल और प्रशासन का पूरा साथ देना चाहिए तभी उचित न्याय हो पाता है। वहीं थाना दिवस के मौके पर राजस्व निरीक्षक अशोक मधुकर, राजेश वर्मा, मानस शुक्ला, अजीत विश्वकर्मा, सुदर्शन बौद्ध, मनोज गौतम, दीपक यादव आदि के साथ अपनी शिकायत लेकर आए राम दुलारे पासी, राम प्रजापति, राजेंद्र तिवारी,अर्पित तिवारी, ब्रजेश प्रजापति, रंजीत आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment